बात करनी है? 14416 English

मेरी कहानी - संस्थापक की ओर से

मैं सुनील कश्यप हूँ - एक साधारण इंसान। मैं Google AdX का टेक सर्विस प्रोवाइडर हूँ और ऐड-टेक में काम करता हूँ (buyadsenservices.com)।

पिछले तीन साल मैं बहुत गहरे डिप्रेशन से गुज़रा। मुझ पर एक झूठा केस लगा, मेरा करियर रुक गया और करोड़ों का नुक़सान हुआ। मेरे मन में बहुत बुरे ख़याल आए - कि मैं कुछ ग़लत कर दूँ। पर मैंने वह रास्ता नहीं चुना, क्योंकि मेरे पास ताक़त थी: प्रेमानंद महाराज जी को सुनना और भगवान का नाम। उसी नाम-जप से यह विचार आया कि जो माँ-बहनें अपना बच्चा खो चुकी हैं, उन्हें जप के साथ-साथ आर्थिक सहारा भी मिले। मेरे पास विज्ञापन का सेटअप और ब्रांड्स हैं, तो वही सहारा बन सकता है।

मैं अकेला इंसान हूँ और हर समस्या हल नहीं कर सकता। पर एक मंच बना सकता हूँ जहाँ: (1) जिनके घर का बच्चा चला गया, उन्हें सम्मान से मदद मिले; (2) वे इन्फ्लुएंसर जिनके करोड़ों व्यू हैं पर कमाई नहीं, अपनी कमाई शुरू करें; (3) जो मानसिक रूप से टूटे हैं, उन तक कोई पहुँचे और वे अकेले न रहें।

यह कमाई का धंधा नहीं, एक मक़सद है। हर रुपये का पहला हक़ उन माँओं का है।