आमदनी और पारदर्शिता
1) हर क्रिएटर के पेज के विज्ञापन उसके नाम की अलग पहचान (Google Ad Manager key-value) के साथ चलते हैं, ताकि कमाई अलग-अलग गिनी जा सके।
2) कमाई की रिपोर्ट Google Ad Manager से ली जाती है और आपके डैशबोर्ड में तारीख़ के हिसाब से दिखती है: कुल कमाई, आपका प्रतिशत, आपका हिस्सा, भुगतान हो चुकी राशि और बाक़ी राशि।
3) चाहें तो आपको रिपोर्ट देखने भर का (read-only) Google Ad Manager उपयोगकर्ता खाता दिया जा सकता है। हम अपना मुख्य लॉगिन किसी से साझा नहीं करते - यह Google की नीति के भी ख़िलाफ़ है।
4) भुगतान UPI/बैंक से, न्यूनतम राशि पूरी होने पर।